फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 200 मीटर दौड़ में नीतू और शिवम रहे प्रथम

Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज घुटलई में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हो गया। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में नीतू एवं बालक वर्ग में शिवम प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


50 मीटर में संख्या व उमेश, प्राथमिक में निशु व आकाश, म्यूजिकल चेयर में बेबी व निखुल, गोला फेंक में नीतू व देवेंद्र, चक्का फेंक में नीतू व शैलेश, लंबी कूद में नेमा व आकाश प्रथम स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि खेल हमें बीमारियों से दूर रखते हैं। उन्होंने विजयी प्रभिागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अनूप द्विवेदी, डॉ. अनुमित द्विवेदी, दुर्गेश दुबे, नरसिंह चौहान, वरुण चौहान, शिवराज वर्मा, राजकुमार, अंकित, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजीव यादव, मनीष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें