फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए स्नातकों ने साफ किए नाले

Mon, 26 Sep 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेरोजगारों की बढ़ती फौज को नौकरी पाने के लिए न जाने क्या-क्या जतन करने पड़ रहे हैं। प्रमाण पत्रों में वह ग्रेजुएट हैं, लेकिन नौकरी पाने के लिए नालों की सफाई भी कर रहे है। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत सोमवार को आवेदकों ने नालों की साफ-सफाई की। इसमें ग्रेजुएट युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद एटा में संविदा सफाई कर्मचारियों रिक्त 120 पदों के लिए सोमवार को चयन प्रक्रिया शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत आए ग्यारह हजार आवेदनों के बाद सोमवार को 500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस दौरान करीब 242 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इस दौरान चयन समिति में एडीएम प्रशासन सतीश पाल, सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी, पीओ डूडा सुभाषवीर राजपूत और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से सफाई व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके बाद अभ्यर्थियों से नालों की सफाई कराकर उनकी कार्य कुशलता की परख की गई। अभ्यर्थियों ने नगर पालिका परिषद के सामने, अलीगंज रोड, कचहरी रोड पर नालों की सफाई कर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि पहले दिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ साक्षात्कार लिया गया है। 500 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए थे। जिसमें 242 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। अभी साक्षात्कार प्रक्रिया कई दिनों तक चलेगी।
--------------
जैथरा में सात पदों के लिए 70 का साक्षात्कार
जैथरा। कस्बा की नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारियों के मात्र सात पदों के लिए सोमवार को 70 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। अधिशासी अधिकारी काशीनाथ पांडेय ने बताया कि 191 आवेदकों के सापेक्ष 70 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी मोहन सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित अभ्यर्थियों से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें