फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नदियों का लौटाया जाएगा प्राकृतिक स्वरूप, बनी छह चरणों की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद की नदियों को अतिक्रमण मुक्त कर उनका प्राकृतिक स्वरूप लौटाने और जल प्रवाह सुचारु बनाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर 6 चरणों की कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

इसके तहत राजस्व विभाग भूमि का सर्वेक्षण व सीमांकन कर अतिक्रमण हटाएगा, नगर विकास व पंचायती राज विभाग गंदा पानी गिरने से रोकेंगे, सिंचाई विभाग लेवल मैपिंग कर सिल्ट सफाई करेगा, कैचमेंट एरिया में तालाबों व नालों का जीर्णोद्धार होगा तथा वन व कृषि विभाग पौधरोपण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देंगे।
अभियान की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी करेंगी, जबकि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र को उपसमिति का अध्यक्ष व नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में डीएफओ विपिन वर्मा, एसडीएम सदर रविंद्र सिंह, डीपीआरओ अभिलाष बाबू और डीसी एनआरएलएम विकल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभियान को प्राथमिकता पर लेते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें। उपसमिति सबसे पहले ईशन नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए 1 माह के अंदर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। – एम. अरुन्मोली, जिलाधिकारी, एटा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें