संवाद न्यूज एजेंसी
सकीट। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम किए गए। जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा नीति की जानकारी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम पर प्रधानाध्यापिका डॉ. रमा दुबे, द्वितीय पर प्रतिभा यादव, पीपलटोला पर डॉ. प्रमिला जैन, नौरंगाबाद पर प्रधानाध्यापिका रश्मि, करमचंदपुर पर सुनीता देवी, चांदपुर लोकसपुर पर मोहम्मद मजीद, कुल्ला हबीवपुर पर ललित यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया। पीएम श्री योजना में चयनित हुए प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी ने बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षामित्र बबिता कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता राजपूत, ललिता, प्रभा पवन, आरती, काव्या, गायत्री मौजूद रहीं।