फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का तबादला, खरीद-फरोख्त में लगे थे आरोप

Sat, 29 Jul 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई के कम्यूनिटी मेडिसन के आचार्य होंगे कॉलेज के नए प्राचार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

एटा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नवनीत सिंह का शासन से तबादला किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान वह विवादित रहे। एक जनप्रतिनिधि ने दवाओं, चिकित्सकीय उपकरण आदि की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। वहीं कर्मचारियों की भर्ती आदि को लेकर भी शिकायतें होती रहीं। उनके स्थान पर सैफई मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन के आचार्य को प्राचार्य बनाकर भेजा गया है।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह लगभग दो वर्ष पहले यहां भेजे गए थे। उनके आने से एक उम्मीद जागी थी कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। लेकिन यहां मरीजों को कई अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खरीद-फरोख्त के मामले में एक जनप्रतिनिधि द्वारा मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा एक समाज सेविका ने भी यही मुद्दा उठाया था। कमिश्नर से जांच करा कार्रवाई करने की मांग की थी। कमिश्नर द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी स्वास्थ्य एडी के नेतृत्व में बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां टीम दो बार जांच कराने आई। सूत्रों का कहना है कि जांच कमेटी का सहयोग ही नहीं किया गया था। कमिश्नर से जब कमेटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से मामला जुड़ा होने की बात कह उच्चाधिकारियों को अवगत करने की बात कही थी। वहीं अब शासन ने प्राचार्य का तबादला कर दिया है। सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात कम्युनिटी मेडिसन के आचार्य संदीप कुमार को यहां का प्राचार्य बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें