फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पदोन्नति पात्रता सूची से नाम गायब, गणित-विज्ञान के शिक्षकों में आक्रोश

Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन सौंपते ​​सकीट ब्लॉक के शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सकीट। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 29334 गणित-विज्ञान सीधी भर्ती के सहायक अध्यापकों को अंतिम पदोन्नति पात्रता सूची में शामिल नहीं किए जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति पत्र सौंपा और पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि उनकी मौलिक नियुक्ति 21 दिसंबर 2015 को गणित-विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। इसके बावजूद अंतिम पदोन्नति पात्रता सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। शिक्षकों का आरोप है कि सूची तैयार करने में वरिष्ठता निर्धारण और समयबद्धता से संबंधित शासनादेशों का पालन नहीं किया गया है।
शिक्षकों ने नौ जुलाई 2013 को जारी सचिव बेसिक शिक्षा के संशोधन आदेश का हवाला देते हुए सभी पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर सूची में संशोधन कराने की अपील की। इस दौरान विवेक तिवारी, शैलेंद्र, विवेक कृष्ण कुलश्रेष्ठ, देवेश कुमार, सोमेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, विपिन राजपूत, धीरज कुमार और दीपेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें