ईद-उल-अजहा: एटा में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई नमाज
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार को बकरा ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों पर नमाज के दौरान कड़ी नजर रखी गई। डीएम अंकित अग्रवाल व एसएसपी उदयशंकर सिंह लगातार शहर का भ्रमण कर धर्मगुरुओं से वार्ता करते रहे। इनके अलावा अन्य अधिकारी भी क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि जिले में 143 जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान करीब 60 हजार लोग नमाज में शामिल हुए। इनमें 26 ईदगाह भी शामिल हैं। नमाज के स्थानों को पहले से ही चिह्नित किया गया था। यहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लाया गया। इसके साथ ही पांच क्यूआरटी भ्रमणशील रहीं। जो पल-पल मस्जिदों आदि का भ्रमण कर रिपोर्ट करती रहीं।
यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
जिला मुख्यालय सहित अलीगंज, मारहरा, जलेसर आदि स्थान, जहां पर मुस्लिम आबादी अधिक है, वहां पर विशेष रूप से निगरानी रही। एएसपी धनंजय सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों को भी लगाया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे।