फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश से हुआ फाॅल्ट, 12 मोहल्लों की बिजली गुल

Thu, 29 Jun 2023 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार घंटे तक आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब आधा घंटे तक शहर में बारिश हुई। इससे पुरानी मंडी फीडर की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे शहर के 12 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई बारिश से पुरानी मंडी फीडर का बारिश के कारण झंपर टूट गया। इससे शहर की पुरानी सब्जी मंडी, मेहता पार्क, गली बल्देव सहाय, रामलीला मढ़ी, जैन गली, चौराहा बली मोहम्मद, एआरटीओ ऑफिस, कैलाशगंज, तहसील सदर, नेहरू नगर, नगला भज, गोशाला, गौतमबुद्ध नगर की बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण गलियों में जलभराव हो गया था। इससे निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में दिक्कत आई। पानी निकलने के बाद फाॅल्ट को देखा गया। इस दौरान करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने बताया कि फाॅल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें