फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कबड्डी में नगला शंकर की टीम बनी विजेता

Tue, 05 Nov 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं मंगलवार को जैथरा ब्लॉक क्षेत्र में हुईं। जूनियर वर्ग की कबड्डी में उच्च प्रावि नगला शंकर न्याय पंचायत धुमरी की टीम खिरिया नगरशाह की टीम को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर में दुर्गेश, बालिका वर्ग में निधि, प्राथमिक में सुमित व आयशा, 200 मीटर में प्राथमिक से पायल, जूनियर से आसिफ को प्रथम स्थान मिला। 400 मीटर में जूनियर से अभिषेक व रीता, प्राथमिक से अंकित व देवकी को प्रथम स्थान मिला। 600 मीटर जूनियर में मोहित को प्रथम स्थान मिला। खो- खो में प्राथमिक व जूनियर वर्ग से वरना की टीम विजेता बनी। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक इंद्रेश कुमार, कुलदीप यादव, संतोष कुमार, खंड शिक्षाधिकारी नेत्रपाल सिंह, विजेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें