फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दांडी में नहीं जले चूल्हे, सांत्वना देने वालों का लगा तांता

Thu, 27 Apr 2017 11:41 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
शहीद के आवास पर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुकमा नक्सली हमले में शहीद किशनपाल सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को होने के बाद गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। शहीद के घर और गांव में सन्नाटा है। महिलाएं शहीद की पत्नी, ग्रामीण और रिश्तेदार पिता रनवीर सिंह को ढांढस बंधा रहे हैं। शहीद के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। शहीद के भाईयों ने गांव के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों का नाम बदल कर शहीद केपी सिंह के नाम पर रखने की मांग जिला प्रशासन से की है। एसडीएम एनपी पांडेय के आदेश पर गुरुवार को लेखपाल ने नगला दांडी में अंतेष्टि स्थल के लिए भूमि की पैमाइश की है।
विज्ञापन

सुकमा नक्सली हमले में शहीद किशनपाल सिंह का अंतिम संस्कार होने के बाद से गांव में माहौल गमगीन है। गुरुवार को गांव की गलियों में सन्नाटा दिखाई दिया। परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा है। जवान बेटे के पार्थिव शरीर को कंधा देने के गम में पिता रनवीर सिंह के मुंह से बोल नहीं फूट रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रनवीर किसी जान पहचान और रिश्तेदार से बात नहीं कर रहे। केपी सिंह की चर्चा करने पर वो हाथ हिला कर उत्तर दे रहे हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार बुजुर्ग पिता को ढांढस बधाने में लगे हैं। वहंी शहीद की पत्नी सरोज के मुंह में तीन दिन से निवाला नहीं गया है। वो सिर्फ पानी पीकर समय काट रही है और पति की शहादत के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंता उसे कचोट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें