सकीट। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। पंडित शैलेश कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, यज्ञ कराया।
अध्यक्ष प्रेमनिवास वार्ष्णेय, संस्थापक रविंद्र सहाय एडवोकेट तथा प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने भूमि पूजन कर नए भवन की आधारशिला रखी। संस्थापक ने कहा कि नए भवन के निर्माण से जहां एक ओर कक्षाओं की कमी पूर्ण होगी। वहीं दूसरी ओर नगर के छात्र-छात्राओं को अध्ययन की समस्याओं से निजात मिलेगी।
प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने कहा कि भवन निर्माण से विद्यार्थियों को शिक्षा के नवीन आयाम उपलब्ध होंगे। ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, आदेश दीक्षित, हरिशचंद्र वार्ष्णेय, मुकेश चंद्र जैन, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार यादव रहे। संवाद