फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाली सफाई को लेकर मारपीट, प्रधान समेत 30 पर रिपोर्ट

Sat, 28 Jan 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला मानधाती में नाली सफाई के लिए कहने पर प्रधान व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। इसके आधार पर 15 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस वारदात में दंपती घायल हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत दतेई के मजरा नगला मानधाती निवासी राजेश कुमार ने तहरीर दी है। बताया कि प्रधान से नाली सफाई करने की बात कही थी। इस पर आरोपियों ने रंजिश मानकर घर में घुसकर हमला कर दिया। मामला 22 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे का है। उस समय मैं घर पर था। तभी गांव नगला नइया निवासी प्रधान आनंद यादव, इनके पिता मौहर सिंह, शिशुपाल यादव, गौरव यादव, अमित, पिंटू, विश्राम सिंह, अतुल यादव, शिव कुमार, लालू, सुनील, सौरभ, रनवीर सिंह, विवेक कुमार, सचिन और 25-30 अज्ञात लोग लाठी डंडे लेकर आए और पीटने लगे।
आरोप है कि पत्नी बचाने आई तो उसको भी पीटा गया। चीख-पुकार और शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तो आरोपी धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि प्रधान सहित अन्य लोगों हमला करने की तहरीर दी गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर 15 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें