फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंगलामुखियों ने युवक को बेहोश कर जनांगों को कटवाया

Wed, 25 Jan 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। एक युवक को बेहोश करने के बाद मंगलामुखियों ने जनांगों को ऑपरेशन कराकर कटवा दिया। 15 दिनों तक बेहोश करके रखा गया, होश में आने पर युवक को सच्चाई का पता चला तो होश उड़ गए। युवक ने चार किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी विशाल के जनांगों का ऑपरेशन कराके (मंगलगामुखी) बनाया गया है। विशाल का कहना है कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य एवं गायन का काम करता है। कभी-कभी मंगलामुखी प्रिया, पूनम, सिमरन व लक्ष्मी निवासीगण टपकन टोला कस्बा अलीगंज अपने साथ मजदूरी पर कार्यक्रमों में बुलाकर ले जाते थे। आरोप है कि सात जनवरी को प्रिया ने अपने घर बुलाया और कानपुर में एक कार्यक्रम में चलने के लिए कहा, इस पर जाने से इन्कार कर दिया और मैनपुरी में एक कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित में जाने की बात कही गई।
इसके बाद प्रिया ने चाय पीकर जाने के लिए कहा, इसी दौरान लक्ष्मी, पूनम और सिमरन को भी फोन करके बुला लिया। बताया कि इन लोगों की मंशा को मैं नहीं समझ सका और चाय पीने के बाद बेहोश हो गया। इसके बाद 21 जनवरी की रात करीब आठ बजे होश आया, तब पता चला के जनांग ही गायब हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि बेहोशी की हालत में ही चारों ने मिलकर जनांगों को कटवाकर किन्नर बना दिया है। इसकी शिकायत करने पर चारों ने मिलकर गाली गलौज की और हत्या करने की भी धमकी दी, इसके साथ ही अपनी टोली में शामिल करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर मिली है, उसके आधार पर चार किन्नरों के खिलाफ अंग भंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें