फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्ति निरीक्षक ने वापस की रकम

Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इलेक्ट्रोनिक्स की एक दुकान से 20 जनवरी को दो खाली गैस सिलिंडर मिलने पर पूर्ति निरीक्षक पर 17 हजार रुपये जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया था। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्ति निरीक्षक ने राजनीतिक व विभागीय दबाव पड़ने पर मंगलवार को रकम वापस कर दी।
विज्ञापन


कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला कुलड़ियान निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को लिए गए 17 हजार रुपये वापस कर दिए हैं। 20 जनवरी को रंगदारी की तरह व्यवहार कर दुकान से रकम ले गए थे। इसकी क्षेत्रीय विधायक और विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद रुपये वापस मिल सके हैं।
बताया कि मां की तबीयत खराब चल रही है। उनके इलाज के लिए भाई ने बैंक खाते में रुपये भेजे थे। जिसे बैंक से निकाल कर लाया था। इसी दिन पूर्ति निरीक्षक कुछ लोगों के साथ पहुंचे। घर में उपयोग होने वाले खाली सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन

सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक के इशारे पर साथ के लोग रुपये जबरन निकाल ले गए। पूर्ति निरीक्षक रामदत्त ने बताया कि रुपये लेने और देने के आरोप लगत लगाए जा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें