एटा। मंगलवार को शहर के आर्य अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन और चुनाव हुआ। अध्यक्षता कर रहे श्रवण कुमार कुशवाहा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली व सिटीजन चार्टर के लिए शिक्षकों को एकजुट होना पड़ेगा। तभी सफलता मिलेगी।
मुख्य अतिथि गंगा सहाय ने इतिहास की प्रेरणा से एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए लड़ने की बात कही। जिला इकाई के चुनाव में राजूराम रतन को निर्विरोध जिलाध्यक्ष और सरुन कुमार को जिलामंत्री चुना गया। जबकि राजकुमार बघेल कोषाध्यक्ष बनाए गए। सत्यवीर दिवाकर, रनवीर सिंह यादव, उमेश यादव, डॉ. ज्ञानप्रकाश, निर्दोष कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।