सकीट। ब्लॉक क्षेत्र में निराश्रित गोवंश किसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। दर्जनों की संख्या में गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों की ओर से कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ब्लॉक क्षेत्र के नौरंगाबाद, नगला इंदी, नगला गंगी, लोथरा, नाजिरपुर, रजपुरा, मालिगांव, बक्सीपुर, मरेहला आदि गांवों में निराश्रित गोवंश झुंड बनाकर घूमते हैं। इन दिनों खेतों में रबी की फसलें हो रही हैं। झुंड में पहुंच रहे यह मवेशी किसानों के फसलों को खाने के साथ ही नष्ट भी कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
किसान राकेश कुमार, गिरंध, रामदत्त, धर्मेंद्र सहाय दीक्षित, अजय कुमार, जगदीश वर्मा आदि ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस बार में मौखिक और लिखित रूप से भी बताया जा चुका है, लेकिन गोवंश नहीं पकड़े जा रहे हैं। इसके कारण लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। गेहूं, मटर, सरसों आदि की फसल में काफी नुकसान हुआ है। एसडीएम सदर शिव कुमार ने बताया कि बीडीओ और पशुपालन विभाग को निर्देशित कर गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों की फसल खराब न हो।