फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लहलहाई सरसों की फसल, किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद

विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में खेत में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। समय पर हुई बुवाई और अनुकूल मौसम के चलते मिरहची क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में इन दिनों सरसों की फसल पीले फूलों के साथ लहलहा रही है, जिससे किसानों को इस बार बंपर पैदावार और बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला परसोती, लोधामयी, श्यामपुर, नगला चोइया और दुड़िया सहित सैकड़ों गांवों में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की गई है। पौधों की अच्छी बढ़वार और बड़ी संख्या में फूल आने के बाद किसानों को अब फलियां बनने और दाने विकसित होने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि आगामी दिनों में भी मौसम का साथ मिलने पर उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

इस बार सरसों की फसल काफी अच्छी है। समय पर सिंचाई और खाद मिलने से पौधों की बढ़वार बेहतर हुई है। यदि मौसम ऐसा ही बना रहा और पाला नहीं पड़ा तो पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजा बाबू, किसान


पिछले साल की तुलना में इस बार फसल दोगुनी अच्छी दिखाई दे रही है। फूल भी खूब आए हैं। यदि मंडी में सरसों का उचित भाव मिला तो किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
जय कुमार, किसान

अभी तक मौसम सरसों की फसल के अनुकूल है। इस समय किसानों को फसल की जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई और कीटों से बचाव पर ध्यान देना होगा। - जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रावधिक सहायक, कृषि

मिरहची क्षेत्र में खेत में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद

मिरहची क्षेत्र में खेत में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें