फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी अड़चनों के कारण मुस्लिमों को नहीं मिला आरक्षण-शिवपाल

Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
कानूनी अड़चनों के कारण मुस्लिमों को नहीं मिला आरक्षण-शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी से 73 सांसद जीतने के कारण नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और अब यूपी की ही उपेक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने यूपी के विकास कार्यों के नौ हजार करोड़ रुपये नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर आजम खां पार्टी ने नाराज नहीं हो सकते है। मुलायम सिंह यादव को पार्टी में किसी को भी शामिल करने और नहीं करने का अधिकार आजम खां समेत संसदीय बोर्ड ने दिया था।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने  कहा कि अभी और भी चौधरी चरण सिंह और लोहिया समर्थक नेता पार्टी में शामिल होंगे। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप मुस्लिमों  को 18 प्रतिशत आरक्षण कानूनी अड़चनों के कारण नहीं मिल पा रहा है। फिर भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन वापस लाकर सभी के खातों में 15 लाख रुपये जमा करने, युवाओं बेरोजगारों को रोजगार, देने, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य, चीन के कब्जे वाली भूमि वापस लेने समेत कई वादे किए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरएसएस और बजरंग दल पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ये लोग माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें