एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में कमेंट कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार फैजान खान नाम के युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पाकिस्तान जिंदाबाद का कमेंट किया। जांच में पता चला कि फैजान खान ग्राम हसनगढ़ का निवासी है। हिंदू संगठन के शिवम हिंदू तथा एनआरआई प्रो. आशीष यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के कारण भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।