फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पलरा निवासी सीता देवी (30) पत्नी रामलडैती की बृहस्पतिवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के भाई देशराज पुत्र नेकसे लाल निवासी नगला बिहारी थाना पटियाली जिला कासगंज का आरोप है कि बहन सीता की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन प्रताड़ित करते चले आ रहे थे और अब बहन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी ने बताया है कि युवती को मिर्गी दौरे आते थे।
मौत किस कारण से हुई है, यह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, लेकिन हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें