फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता ने मामले में तीन लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता राकेश कुमार निवासी खजुरा पुख्ता, जिला बदायूं ने बताया कि उसने अपनी बेटी गौरी की शादी तीन वर्ष पहले गांव किशनपुर नूरपुर निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी मोनिका भी है। सोमवार की रात मायके वालों के पास ही रहने वाले रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि गौरी की हत्या कर दी गई है।
उन्होंने बताया है कि हत्या होने की खबर पर गांव किशनपुर नूरपुर पहुंचे तो पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि गौरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब शव के बारे में पूछा तो गुमराह किया जाने लगा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राकेश कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद पुष्पेंद्र व सास और ससुर अतिरिक्त दहेज में बाइक और जंजीर की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन

इसको पूरी नहीं कर पाए तो एक भैंस दे दी थी। इससे संतुष्ट नहीं थे और बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसी गांव में शादी हुई मृतका की चचेरी बहन सदासुखी ने मामले की सूचना फोन से दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें