फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नाले में पड़ा मिला सफाई कर्मचारी का शव, सामने आ रही मौत की यह वजह

Sat, 18 Jan 2020 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
एटा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सफाई कर्मचारी का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माना जा रहा है कि नाले में गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर चासरी निवासी 35 वर्षीय प्रेमकिशोर पुत्र बुलाकीराम नगर पालिका एटा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वो 2008 से नौकरी कर रहा था। वर्तमान में उसका परिवार जीटी रोड स्थित गोशाला के पास रह रहा है। 

शुक्रवार की शाम वो सैनिक पड़ाव पर चल रही प्रदर्शनी देखने आया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। मृतक के बाएं हाथ पर प्रेमकिशोर एटा नगर पालिका गुदा हुआ था। इस पर नगर पालिका के अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने मृतक की शिनाख्त की। 

नशे में नाले में गिरने की आशंका

मोहल्ले के लोगों का कहना है। प्रेमकिशोर शराब पीने का आदी था। हो सकता है वो शराब पीकर नाले के पास पहुंचा हो और नाले में गिर गया हो। उसका शव घंटों नाले में पडा़ रहा। इससे उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया। 

पांच माह पूर्व हो गया था निलंबित

पांच महीने पहले प्रेमकिशोर ने शराब ने नशे में तत्कालीन एसडीएम नंदलाल के आवास पर हंगामा किया था। इस पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया था। उधर, परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें