फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पालिका ने बस स्टैंड पर तैयार कराया रैनबसेरा

Sat, 13 Dec 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए  बनाए गए रैनबसेरा में विद्युत व्यवस्था करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। सर्दी ने दस्तक दे दी है और रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। ऐसे में रात के समय बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को मजबूरन बस स्टैंड पर फर्श पर बैठकर या लेटकर रात गुजारनी पड़ रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 3 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड पर रैनबसेरा तैयार करा दिया है। जल्द इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार से बस स्टैंड परिसर में रैन-बसेरे के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। यहां ठंड से बचाव के लिए 20 बेड की व्यवस्था की जा रही है। यहां तैनात नगर पालिका कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि रैन बसेरे में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसमें पर्याप्त लाइटिंग के साथ तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा के साथ यात्री रात में आराम से ठहर सकें। रविवार से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें