एटा। लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेश शाक्य ने संसद में उत्तर प्रदेश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या और एटा, कासगंज, बरेली, मथुरा व फर्रुखाबाद रूट पर इनके संचालन को लेकर प्रश्न उठाया।
रेल मंत्री ने अश्वनी वैष्णव ने जवाब दिया कि सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ समेत प्रदेश के कई शहर वंदे भारत से जुड़े हैं। कहा कि प्रदेश के लिए बजट में 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही कुल रेलवे निवेश एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। एटा रूट पर वंदे भारत को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। संवाद