एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा टिप्पू के पास रविवार देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 33 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक युवक के परिजन को हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।थाना पिलुआ क्षेत्र के नगला सईया निवासी विष्णु दयाल (33) रविवार की देर रात कासगंज में रिश्तेदारी से बाइक से घर जा रहा था। बाइक से वह सिरसा टिप्पू के पास पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भेजा। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजन को हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन रात को पोस्टमार्टम गृह पर विलाप करते रहे।