मां और दो बेटियों की मौत: एटा में परिजन को सांत्वना देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की दोपहर नरेंद्र सिंह यादव की पत्नी अनुरोध उर्फ अनुराधा, बेटी संध्या और शिवानी उर्फ शिवा ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात को ही गांव में तीनों के शव पहुंच गए। अंतिम संस्कार रविवार तड़के चार बजे किया गया। एक साथ जब तीन चिताएं जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के मीलगढ़ी गांव का है। यहां रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि मां-बेटियों की खुदकुशी, चर्चा का विषय बनी रही। जितने लोग उतनी ही बातें सुनने को मिलीं। परिजन चीत्कार कर रहे थे। पिता को ढांढ़स बंधाने वालों की भी कतार लगी रही। एक साथ तीन शव को श्मशान ले जाया गया तो हर ओर करुण क्रंदन गूंज उठा। तीन जिंदगियां खत्म होने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन दुख और गम ग्रामीणों की आंखों में साफ झलक रहा था।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज