योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने कहा कि मोटापे का प्राकृतिक इलाज सिर्फ योग ही है। योग के माध्यम से ही हम मोटापे को कम कर सकते है।
योगाचार्य चतुर्वेदी ने यह बातें गंगा देवी माहेश्वरी भवन में चल रहे दस दिवसीय मोटापा प्रबंधन शिविर के समापन पर कही। शिविर के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने योग क्रियाओं को किया। दस दिन में मोटापा प्रबंधन शिविर में दर्जनों लोगों द्वारा नियमित योग अभ्यास से किए गए कई किलो वजन कम के अपने अनुभव अन्य लोगों से साझा किए। लोगों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने योग क्रियाओं एवं नियमित खान-पान से अपने शरीर से कई किलो अतिरिक्त वजन को कम किया। महिला इकाई की जिला प्रभारी सपना यादव ने कहा कि योग क्रियाओं में सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत महिलाओं को है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिदिन 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और योग क्रियाओं से विभिन्न रोगों के निदान में लाभ पाया। इस दौरान सुकांत गुप्ता, सुषमा माहेश्वरी, सुनीता राजपूत, जयप्रकाश अग्रवाल, विकास साहू, ऊषा गर्ग, सुरेश गुप्ता, विकास अग्रवाल, सोनिका जैन, उमा माहेश्वरी, हिमांशु बंसल आदि मौजूद रहे।
आज से हदय रोगियों के लिए लगेगा शिविर
कासगंज(ब्यूरो)। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आज बुधवार से 10 जून तक सरस्वती शिशु मंदिर में डायबटीज एवं हृदय रोगियों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर लगेगा। उन्होंने डायबिटीज एवं हृदय रोगियों से शिविर में सहभागिता कर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुबह पांच से छह बजे तक योग क्रियाएं लोगों को कराई जाएंगी।