फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में कर्मचारियों को बनाया बंधक

Mon, 29 Feb 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड क्षेत्र की पांच सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग के संबंध में सोमवार को भाकियू भानू युवा इकाई कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। तालाबंदी के दौरान कर्मचारी दो घंटे तक कार्यालय में बंधक बने रहे। सूचना पर पहुंचे बीडीओ, ब्लाक प्रमुख और पुलिस ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर कार्यालय खुलवाया।
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में भाकियू भानू युवा इकाई कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय में दो घंटे तक तालाबंदी कर ब्लाक कर्मचारियों को कार्यालय में बंधक बना दिया। सूचना पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मन गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस, खंड विकास अधिकारी बीएस चौहान और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ब्लॉक पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर ताला खुलवाया। इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि विकास खंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। आरोप है कि गरीबों और मजदूरों के नाम बीपीएल सूची से काट कर अमीरों और चहेतों के नाम जोड़े जा रहे है। तमाम प्रयासों के बाद भी जब ब्लाक अधिकारी नहीं माने तो मजबूरी में कार्यकर्ताओं को आंदोलन का रास्ता पकड़ना पड़ा है। प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में जिन गरीबों के नाम बीपीएल सूची से काटे है उन्हें जोड़ने, पिछली पंच वर्षीय योजना सार्वजनिक करने समेत पांच मांगे शामिल हैं। चेतावनी दी है कि तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू भानू आंदोलन करेगा, सिकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।  सतेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश कुमार, रोहित सिंह, हर्ष बृजवासी, भूपेंद्र सिंह, रिंकू ठाकुर, मुन्नेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, अजीत प्रताप सिंह, लखन यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। तालाबंदी से पहले शकरोली स्थित भाकियू मुख्यालय में पंचायत कर कार्यकर्ताओं ने रणनीति बना कर समस्या के समाधान पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें