फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में दस हजार से अधिक कर्मचारी लगेंगे, सभी का डाटा पोर्टल पर करे अपलोड

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करतीं डीएम डॉ. विभा चहल । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि चुनाव में दस हजार से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए सभी का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए। अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। पंचायत चुनाव नजदीक हैं, इसलिए गंभीरता से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा जिले में एक ही दिन में आयोग द्वारा चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक कार्मिकों की व्यवस्था की जानी है। अत: सभी अधिकारी ईएसडी पोर्टल पर अपने कार्यालय में तैनात संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम, सीओ, खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, पार्टी वापसी स्थल, मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर 27 फरवरी तक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा चुनाव को दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी जाए। संभावित प्रत्याशियों का ब्योरा एकत्रित कर ग्रामीण अंचल में चुनावी माहौल तैयार किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब, अवैध शस्त्र के कारोबार एवं वितरण में संलिप्तों की धरपकड़ शुरू कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय प्रकाश ने कहा सभी विभागाध्यक्ष कर्मचारियों की ईएसडी सॉफ्टवेयर पर अतिशीघ्र सूचना रिपोर्ट दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मत पत्र प्राप्त हो चुके हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पर कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई। जनसामान्य द्वारा 05742233312 पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। बैठक में एडीएम विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एएसपी राहुल कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें