फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदरों ने रास्ते में गिराईं दुकान की ईंटें, हादसा बचा

Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों का परेशानी का सबब बनी हुई है। ये हादसों का वजह भी बन रहे हैं। शुक्रवार को बंदरों ने एक दुकान की ईंटें उखाड़कर रास्ते में गिरा दीं। जिससे हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

नगर के बाजार में बंदर ने ऐसा उत्पात मचाना शुरू किया, जिसे देख लोग सहम गए। एक सराफ की दुकान की छत पर चढ़े बंदर ने दीवार की ईंटे उखाड़कर नीचे गिराना शुरू दिया। छत के नीचे मुख्य बाजार की गली है। जिसमे ग्राहकों का हमेशा आवागमन बना रहता है। ईंटें नीचे गिरने से गुजर रहे ग्राहक बाल-बाल बच गए। दो लोगों के बहुत ही नजदीक आकर ईंटें गिरीं, जो बुरी तरह डर गए। ईंटे गिरती देख लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें