फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदरों ने हमलाकर बालिका को किया लहूलुहान

Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। बंदरों ने हमलाकर एक बालिका को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदरों के उत्पात से कस्बे और आस पास के गांव के लोग सभी परेशान हैं। लोगों पर हमला करने के साथ ही बंदर उत्पात मचाकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बंदरों का उत्पात दिनों दिन बढ़ता ही जा रही है, इससे कस्बे के सभी लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत किए जाने पर भी नगर पंचायत के बंदरों को न पकड़े जाने पर बृहस्पतिवार की शाम को कस्बे में एक और घटना हो गई। इसमें मोहल्ला अथाई में रामबाबू की बेटी ममता घायल हुई है। बालिका बृहस्पतिवार की शाम को छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी, कपड़ों को उतारते समय अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमलाकर दिया। बालिका की चीख सुन छत पर पहुंचे परिजन ने बमुश्किल बंदरों को भगाकर उसे बचाया। परिजन लहूलुहान बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। बंदरों के हमले से अक्सर लोग घायल हो रहे हैं। डॉ. अंशुल माहेश्वरी ने कहा कुत्ता और बंदर के काटने के रोजाना मरीज आते हैं, जिनको वैक्सीन दी जा रही है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कुत्ता और बंदर के काटने की घटनाएं अधिक होने पर हर समय वैक्सीन उपलब्ध रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें