फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदर की घुटकी से छत से गिरकर मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी इकलाख रसूल (48) की बृहस्पतिवार की शाम को छत से गिरकर मौत हो गई। भाई इकरार रसूल ने बताया कि छत पर गेहूं सूख रहे थे। इनकी रखवाली करने के लिए भाई इकलाख छत पर बैठे थे। तभी बंदरों का एक झुंड आ गया और एक बंदर से घुडकी लगाई। इसकी वजह से नीचे की ओर भागे और छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां मृत घोषित कर दिया। बताया पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किदवई नगर में छत से गिरकर मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम की प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।
विज्ञापन





जहरीले कीट के काटने से महिला की मौत
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सींय निवासी रवि कुमार की पत्नी सर्वेश देवी की बृहस्पतिवार की शाम मौत हुई है। पति ने बताया कि शाम को चारा काटने खेत पर गई थी। घर लौटकर आई तो अर्द्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई। आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत होने की सूचना मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें