फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर को ब्लाक बनाने का तेज हो रहा संकल्प

Fri, 22 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुर का ब्लाक बनाने की मांग कर रहे लोग अब सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया और जनसभा आयोजित की गई।  
विज्ञापन

मिशनपुर अभियान के मार्ग दर्शक प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि बड़ी संख्या में ब्लॉक निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र से जनता का समर्थन मिल रहा है। जनमानस यही चाहता है कि मोहनपुर ब्लॉक बने और विकास का क्रम आगे बढ़ सके। जनता की एकजुटता से सफलता मिलेगी। पूर्व प्रधान योगेश उपाध्याय ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा। पावलडेरा के प्रधान अवनीश पचौरी ने कहा कि मोहनपुर के आसपास के गांवों के प्रधान मांग के समर्थन में हैं। जनता भी ब्लॉक बनाने की मांग कर रही है। इस मौके पर सुबोध मिश्रा, आदर्श गुप्ता, पीयूष साहू, संजीव शर्मा, हरीश चन्द्र उपाध्याय, हरीश चंद्र मिश्रा, विनोद कुमार, सुशील उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें