फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एडीएम के सामने पेश हुईं कागजों में मृत मोहन देवी

Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर तहसील में प्रार्थनापत्र दिखातीं मोहन देवी। - फोटो : जलेसर तहसील में प्रार्थनापत्र दिखातीं मोहन देवी।
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। क्षेत्र के गांव फाजिलपुर की मोहन देवी कागजों में मृत हैं। एक साल से खुद के जीवित होने का प्रमाण दे रही हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। शनिवार को समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद के सामने पेश होकर अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन

मोहन देवी ने बताया वर्ष 2003 में क्षेत्र के गांव चिरगांव के चिरंजीलाल से उन्होंने दो बीघा जमीन खरीदी थी। 2015 में तहसील के तत्कालीन राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने उनको सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शा दिया। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने तहसील से फर्द निकलवाई तो उसमें चिरगांव के लोगों के नाम दर्ज देख दंग रह गईं। तभी से वह खुद को जीवित होने का प्रमाण दे रही हैं। एडीएम ने एसडीएम जलेसर भावना विमल से इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें