फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में आग लगी

Thu, 03 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गली मीना बाजार क्षेत्र में बुधवार रात एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे मोबाइल और अन्य सामान जलकर राख हो गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


गली में रवि की मोबाइल की दुकान है। दुकान मालिक ऊपरी मंजिल में ही रहते हैं। देर रात जब उनके घर में धुआं आया तो परिवार के लोगों की नींद टूट गई। जब वे नीचे की मंजिल पर आए तो मोबाइल की दुकान से धुंआ निकलता देख उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर खोलते ही उसमें से आग की लपटें उठने लगी। आग की सूचना पर आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

आसपास और पास के घरों में मिनी नलकूप को चलाकर आग बुझाई गई। सूचना पर फायरकर्मी भी मौके पर आ गए। लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया। दुकान स्वामी ने बताया कि दुकान में करीब 6.5 लाख रुपये के मोबाइल, चार्जर, रीजार्च कूपन, सहित अन्य सामान रखा हुआ था। यह सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें