फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी की जेब से एक लाख निकाले, कूदकर बाइकों से हुए फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 29 Apr 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी की जेब से बदमाशों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह कूद गए। पीछे  बाइकों से आ रहे साथियों के साथ सवार हुए और फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
लुटेरों ने व्यापारी की जेब से एक लाख निकाले, कूदकर बाइकों से फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की जेब काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए। वारदात शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है। जब ई-रिक्शा में सवार होकर व्यापारी अपने मोहल्ले से गल्ला मंडी स्थित आढ़त पर जा रहा था। व्यापारी ने अपने साथ हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि वह ज्यादातर ई-रिक्शा से ही आढ़त जाता है। शुक्रवार की सुबह भी एक ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहा था। आवास-विकास कॉलोनी से पहले ही दो युवक ई-रिक्शा में सवार हुए। एक युवक पास आकर बैठ गया। वह पेंट में रुपये रखकर गल्ला मंडी जा रहे थे। गांव शीतलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पास बैठे युवक ने जेब में कट लगा दिया और रुपये निकाल लिए।

ई-रिक्शा में सवार हुए और रकम निकालकर भाग गए

बताया कि रुपये निकालने की जैसे ही जानकारी हुई तो चीख-पुकार मचाई। तभी दोनों ई-रिक्शा से कूद गए और पीछे से आ रही दो बाइकों पर साथियों सहित फरार हो गए। बताया कि ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने रेकी की थी। इसके बाद मेरे साथ जान-बूझकर ई-रिक्शा में सवार हुए और रकम निकालकर भाग गए।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं आरोपी

कोतवाल प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी की जेब काटकर एक लाख रुपये निकालने की वारदात की गई है। दो बाइकों से चार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भागे हैं। सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहे हैं, अलीगढ़ तक देखे गए हैं। एक टीम अलीगढ़ में लगाई गई है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें