फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बदमाशों ने कासगंज से लौट रहे इंजीनियर से लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार की देर रात बाइक खड़ी कर इंजीनियर लघुशंका करने लगा। उसी समय एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। इस दौरान धक्का मारकर बंबा की पुलिया से नीचे गिर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला लोधीनगर वनगांव निवासी प्रमेश कुमार ने बताया कि वह कासगंज में एक दूरसंचार कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। घर से ही बाइक के माध्यम से प्रतिदिन कासगंज जाता है। बुधवार को रात लगभग 11 बजे वह कासगंज से घर आने के लिए बाइक से निकला। इस दौरान मिरहची थाना पार करके पीएनसी कंपनी के प्लांट के रुककर लघुशंका करने लगा। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग उसके पास आकर रुके और पास आकर कनपटी पर तमंचा रख दिया। बचने का प्रयास किया तो लुटेरों से उसे धक्का दे दिया। इससे वह बंबा की पुलिया से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन

बताया बदमाश उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। पुलिया के नीचे से ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच को टीमें लगाई गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें