अराजक तत्वों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज का तोड़ा गया मुख्य गेट। संवाद
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में अराजक तत्वों ने मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शिक्षकों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर स्थापित गेट पर तालाबंदी की गई थी जिससे विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग से संबंधित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जा सके। रविवार रात किसी चार पहिया वाहन द्वारा विद्यालय परिसर में प्रवेश करने की मंशा से टक्कर मारकर गेट क्षतिग्रस्त कर दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
वहीं विद्यालय परिसर में अनावश्यक प्रवेश करने वाले व्यक्तियों, दोपहिया वाहनों, आवारा पशुओं एवं अराजक तत्वों पर रोक के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विद्यालय भवन एवं अन्य सामग्री की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड की तैनाती के लिए अनुरोध किया है। पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव अनूप दुबे, राजीव यादव सचिव फुटबॉल संघ एवं अन्य सदस्यों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।