फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक को लूटा, सुन्ना नहर पुल पर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 19 Dec 2023 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना सुन्ना नहर पुल की है। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे। - फोटो : bulandshahar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12 बजे कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक की कार को रुकवा लिया। इसके बाद चालक की कनपटी पर तमंचा रखकर बाहर खींच लिया। बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और कार, मोबाइल, नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना व कस्बा कुरावली निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा एटा में टीबी अस्पताल के प्रभारी हैं। इनको स्कार्पियो कार में सवार 6 बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया है। चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से एक समारोह से वापस लौट रहा था, सोमवार की रात करीब 12 बजे थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित सुन्ना नहर पुल पर पहुंचा तभी कार सवार बदमाश और निजी कार के सामने लगाकर रुकवा लिया। जब चालक ने कार को रोका तो असलाहों से लैस बदमाशों ने सबसे पहले चालक को खिड़की खुलवाकर कब्जा में ले लिया।

बताया कि हाथों में तमंचा देखकर डर गए, इसकी वजह से चालक ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद एक बदमाश कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया, जब कि अन्य ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी। हथियारों की डर के वजह से ज्यादा विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन


बताया कि बदमाश कार में रखे करीब 20 हजार रुपये, एक मोबाइल, मां ने पत्नी के लिए दिया सोने का हार और झुमकी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद चालक के पास मौजूद की-पेड फोन से 112 पर कॉल करके लूट होने की जानकारी दी गई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि चिकित्सक के साथ बदमाशों ने वारदात की है। चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में 3 टीमें लगाई गई है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें