फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब पीकर महिलाओं के साथ की बद्तमीजी

Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर में अलाउद्दीन निवासी निधौली खुर्द ने गांव के ही हृदेश सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हृदेश ने अपने साथियों के साथ शराब पीकर घर में घुस आया और बद्तमीजी की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर हाथ की हड्डी तोड़ दी।
विज्ञापन

अलाउद्दीन ने बताया कि 25 मार्च को हृरदेश, अवनीश, अमन, अवधेश, राजू, सिंकू, दिन्ना और ख़ुट्टा शराब पीकर नशे में धुत्त हो गए। इसके बाद घर में घुसकर आए और गालियां देते हुए महिलाओं के साथ बद्तमीजी करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर हमला बोल दिया। एक लाठी परिवार की रेखा के हाथ में लगी, जिससे उसका हाथ टूट गया। दूसरी लाठी रुकसाना की आंख में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाने आए उसे और मुख्तियार के हाथ में फावड़ा मार कर घायल कर दिया। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें