फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाता खुलवाकर सरकारी धन किया दुरुपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जलेसर शाखा में एक पुलिसकर्मी के नाम-पते का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खुलवाने लिया गया। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं और वर्ष 1996 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। नौ अप्रैल 2026 को उनके स्थायी पते पर एसबीआई जलेसर शाखा से केवाईसी सत्यापन के लिए एक सूचना पत्र पहुंचा। पत्र पर उनका और उनके पिता का नाम दर्ज था। जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके नाम-पते का इस्तेमाल कर पूर्व में बैंक खाता खोला गया था। जब उन्होंने बैंक से खाते का विवरण और स्टेटमेंट मांगा, तो बताया गया कि संबंधित खाते में सरकारी योजनाओं से जुड़े धन का क्रेडिट हुआ है और निकासी भी की गई है। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के साथ खाता खोलने से संबंधित दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट और सूचना पत्र की छायाप्रतियां भी जांच के लिए दी हैं।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक कपिल कुमार नैन को सौंपी गई है। पुलिस टीम फर्जी दस्तावेज तैयार करने, खाते के संचालन और उसमें आए सरकारी धन के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें