एटा। मिरहची स्थित चौराहा को दिवाली से पहले जगमग किया जाएगा। नगर पंचायत यहां विशेष हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगवा रही है। अन्य लाइट से हटकर इसकी यह विशेषता होगी कि यह शाम होते ही स्वत: जल उठेंगी और भोर होते ही बंद हो जाएंगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय ने बताया कि करीब 2 माह पूर्व नगर के प्रमुख चौराहे को दूधिया रोशनी से जगमग करने की कार्ययोजना बनाई थी। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए दिवाली से पूर्व का लक्ष्य रखा था। ऊंचाई पर लगी हाईमास्ट लाइट जलने से चौराहा समेत आसपास का इलाका भी दूधिया रोशनी से नहा जाएगा। बताया कि नगर के अन्य क्षेत्रों में व मोहल्लों की गलियों में एलईडी लाइटों को लगाने की भी कार्ययोजना प्रस्तावित है।