फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने मंगलवार को मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विद्युत उत्पादन और कोयले की उपलब्धता समेत संचालन से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने परियोजना के अधिकारियों से वर्तमान कोयला स्टॉक, विद्युत उत्पादन की स्थिति और संयंत्र के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परियोजना का संचालन निर्बाध और सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ उपयोगिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से करें। एसएसपी अरविंद सिंह, एसएसपी इलामारन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि, मुख्य अभियंता ऑपरेशन अरविंद कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता रॉबिन दंडोतिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें