फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया मिनी कंटेनर, चालक की मौत

Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर घनश्यामपुर पर सुबह के वक्त सड़क हादसा हो गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित बाईपास पर रामपुर घनश्यामपुर से होते हुए चालक जगत रोज की तरह अलीगढ़ से एटा के लिए ब्रेड की गाड़ी लेकर आ रहे थे। सुबह करीब 4 बजे वह रामपुर घनश्यामपुर से शहर की तरफ आ रहे थे। तभी बीच सड़क पर आलू से भरी ट्रैक्टर टॉली से उनका मिनी कंटेनर टकरा गया। टक्कर तेज होने से मौके पर ही जगत की मौत हो गई। वहीं हेल्पर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की पहचान जिला अलीगढ़ के थाना सूतमील क्षेत्र के वीरनगर और परिचालक की पहचान जिला अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के रुस्तमपुर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया। वहीं घायल परिचालक अजय कुमार मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान भतीजे श्याम सिंह ने बताया कि वाहन एटा के लिए लाते समय हादसा हुआ।



सड़क हादसों में 11 घायल, भर्ती

एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पुराने आरटीओ कार्यालय के पास जीटी रोड पर एक मैक्स पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। गुलाबपुर निवासी धनपाल सिंह, अनीश और लकी बाइक से मैनपुरी स्थित शीतला माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाना बिछवां निवासी लखन, थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के रामनगर निवासी रूबी, कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला कदम निवासी राकेश, थाना जसराना निवासी प्रदीप और सुमित, थाना बागवाला क्षेत्र के पलरा निवासी रामनरेश, कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला पवल निवासी शिवाजी, चौंचा वनगांव निवासी गौरव, थाना कुरावली निवासी सुमित आदि लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें