फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में मांग से कम हो रहा है दूध का उत्पादन

Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में दूध का उत्पादन मांग की अपेक्षा कम हैं। मांग की बात करें तो जिले में 21 लाख की आबादी में करीब दस लाख लीटर दूध की रोजाना जरूरत होती है। जबकि इन दिनों उत्पादन छह लाख लीटर हो रहा है। सर्दियों में उत्पादन बढ़ जाता है। पूर्ति के लिए मिलावट का सहारा लिया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष में दूध के 45 सैंपल फेल हुए थे। इसमें मिलावट की बात सामने आई थी।
विज्ञापन



अलीगढ़ के पराग डेयरी के फील्ड सुपरवाइजर प्रवीन चौहान के बताया एटा जिले में सर्दियों के मौसम से दूध का उत्पादन अधिक रहता है। इस समय गर्मी की वजह से दूध का उत्पादन घट गया है। यह करीब छह से साढ़े छह लाख लीटर प्रतिदिन है। वहीं प्राइवेट एजेंसियां दूध खरीद कर बाहर ले जाती हैं। जिले की आबादी 21 लाख के करीब है। चिकित्सकों की मानें तो एक व्यक्ति की औसतन 500 से 600 मिली मिली दूध की मांग प्रतिदिन रहती है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2021 में 69 सैंपल दूध के लिए गए, जिसमें 15 फेल हो गए। किसी पर आठ तो किसी पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं दूध में फैट भी कम आया था। वर्ष 2022 में 81 दूध के सैंपल लिए गए जिसमें 45 सैंपल फेल हुए। वर्ष 2023 में अब तक 11 दूध के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें