फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात माह से नहीं बना मध्याह्न भोजन

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय फरसोली ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शिक्षा विभाग की एक के बाद एक किरकिरी होती जा रही है। अभी अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव बनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला ठंडा नहीं पड़ा। अब इसी क्षेत्र के ही गांव फरसौली स्थित विद्यालय में सात माह तक मध्याह्न भोजन न बनने का मामला सामने आया है। यहां दिसंबर में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया था। इसके बाद किसी भी शिक्षक को चार्ज नहीं दिया गया और बच्चे भूखे ही रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय फरसौली में प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार को 31 दिसंबर 2021 को विभागीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया था। तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार ने किसी दूसरे शिक्षक को यह पदभार नहीं दिया। जिसकी वजह से जनवरी से जुलाई 2022 तक विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बना। इस बात को खंड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी अपने उच्चाधिकारियों से छिपाए रहे और किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगने दी। शिक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे निलंबन के समय तक विद्यालय में सात माह से मध्याह्न भोजन नहीं बना। किसी भी शिक्षक को वित्तीय अधिकारी नहीं दिए गए, जिसकी वजह से एमडीएम नहीं बन सका। जबकि विद्यालय में 77 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
खंड शिक्षाधिकारी ने निलंबित प्रधानाध्यापक पर ही डाल दी जिम्मेदारी
निलंबित प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार की जांच खंड शिक्षाधिकारी आनंद द्विवेदी ने की। लेकिन निलंबन के दौरान एमडीएम नहीं बना तो जांच अधिकारी ने जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक के सिर पर ही मढ़ दी गई। 21 जुलाई को बीएसए की ओर से जारी किए गए आदेश में इसका जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें