एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने सोमवार को जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर को चेक किया। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा तथा हवालात को चेक किया गया है। पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को चेक किया गया। न्यायालय के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। सभी कैमरों की स्थिति को देखा गया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।