फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिलेट महोत्सव में श्रीअन्न की खेती बढ़ाने का संदेश

Sun, 15 Mar 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिला पंचायत में किसानों की ओर से लगाए स्टॉल पर जानकारी लेते ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत। संव
विज्ञापन
एटा। किसानों को मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने दो दिवसीय मिलेट महोत्सव का आयोजन किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत 13 व 14 मार्च को जलेश्वर मिश्र सभागार परिसर में आयोजित इस महोत्सव में किसानों को मिलेट की उन्नत खेती, पोषण महत्व व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शीतलपुर के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी व विकासखंड मारहरा के ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों व कृषक उत्पादक संगठनों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। महोत्सव में अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर व जिले के कृषक उत्पादक संगठनों ने मिलेट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। साथ ही प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान एवं पशुपालन विभाग के स्टॉलों के माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। निजी क्षेत्र की ओर से बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन व कृषि यंत्रों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए जिन्हें किसानों ने सराहा। उप कृषि निदेशक ने मिलेट की उन्नत खेती और प्रोसेसिंग की जानकारी दी जबकि जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि मिलेट की खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है और कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव होता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के वैज्ञानिकों ने श्री अन्न के पोषण व स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने फलोत्पादन सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली व विभागीय योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम के दौरान अमेठी से आए जादूगर राजेश श्रीवास्तव ने जादू के माध्यम से मिलेट उत्पादों के लाभों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जिसे किसानों ने काफी सराहा।

जिला पंचायत में किसानों की ओर से लगाए स्टॉल पर जानकारी लेते ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें