फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला किसान ने खेत के पास पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खेत से घर लौटे तो महिला लापता मिली। तलाश करने पर उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के अकबरपुर कैशोराय निवासी दिनेश ने बताया कि उनकी मां रामदेवी (65) मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। एक नवंबर को परिवार के लोग बाजरा काटने के लिए खेत पर गए थे। मां को घर पर छोड़ गए थे। खेत से लौटकर आए तो मां घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। एक खेत के पास पहुंचे तो पेड़ पर रस्सी से मां का शव लटका मिला। बताया कि मां का मानसिक रूप से बीमार थीं। इसी के चलते उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि महिला किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें