फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Tue, 25 Nov 2025 06:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के चार बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चौंचा वनगांव निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि भाई रूपकिशोर (50) मानसिक रूप से बीमार रहते थे। इनके चार बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घर के अंदर कमरे में जाकर पंखे के कुंदे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए। जानकारी होने पर दरवाजा तोड़कर उनको उतारा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। कोई तहरीर आती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें